कोरोना की पहली और दूसरी लहर में अंग्रेजी दवाओं के साथ ही आयुर्वेद की दवा भी काफी कारगर साबित रहीं, जिसके चलते संभावित चौथी लहर की आशंका को देखते हुए विभाग ने एक बार फिर से कमर कस ली है।
फिरोजाबाद में कोरोना की चौथी लहर की आशंका को देखते हुए आयुर्वेद और यूनानी विभाग भी सतर्क हो गया है। आयुर्वेदिक अस्पतालों के चिकित्सक लोगों को दवा देने के साथ ही कोरोना संक्रमण से बचाव की जानकारी देंगे और लक्षण भी बताएंगे। संक्रमित होने के दौरान कोई परेशानी न हो, इसके लिए इम्युनिटी बूस्टर की किट दी जएगी। इसे विभाग तैयार करा रहा है।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की पहली और दूसरी लहर में अंग्रेजी दवाओं के साथ ही आयुर्वेद की दवा भी काफी कारगर साबित हुई थी। संभावित चौथी लहर की आशंका को देखते हुए विभाग ने एक बार फिर से कमर कस ली है। आयुर्वेद विभाग कोरोना से बचाव के लिए दवाएं और इम्युनिटी बढ़ाने के लिए कारगर किट तैयार करने में जुट गया है।
किट में यह होगा मौजूद
आयुर्वेद के चिकित्सकों के अनुसार, किट में 200 ग्राम च्वनप्राश, समस्मनी वटी, आयुष 64 टेबलेट, आयुष क्वाथ और अणु तेल शामिल होगा। आयुष किट औषधि से बनी है। इसमें औषधीय गुण है। कोरोना की पहली और दूसरी लहर में किट काफी सफल रही और इम्युनिटी पॉवर बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। इसका सेवन शरीर के लिए काफी लाभकारी है।
तीसरी लहर में वितरित की थीं 25 हजार किटें
आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. कल्पना ने बताया कि कोरोना संक्रमण की चौथी लहर को ध्यान में रखते हुए लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। पूर्व की तरह इम्युनिटी बढ़ाने के लिए किट को तैयार हो रहीं है। उच्चाधिकारियों के निर्देश मिलने पर किटों का वितरण कराया जाएगा। तीसरी लहर के दौरान विभाग ने 25 हजार किटों का वितरण किया था।