फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya Verdict: बच्चों को तीन दिन न भेजें स्कूल-कॉलेज, प्रशासन ने जारी किया यह आदेश

Sat, 09 Nov 2019 03:34 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा जिले में स्कूल और कॉलेज 9 से 11 नवंबर तक बंद रहेंगे। अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को देखते हुए जिला प्रशासन ने छुट्टी का आदेश जारी किया है। हालांकि जिला प्रशासन अपने अनुसार छुट्टी बढ़ा सकता है।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अयोध्या फैसलाः ऐसी होगी ताजमहल-किले पर सुरक्षा, धर्मस्थलों पर लगाए स्वाट कमांडो

अपर जिलाधिकारी (नगर) प्रभाकांत अवस्थी के मुताबिक कोई स्कूल और कॉलेज नौ नवंबर को खुले पाए गए तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने सभी माध्यमिक विद्यालयों और बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव सिंह यादव ने सभी बेसिक स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। विद्यालयों की ओर से शुक्रवार शाम को ही अभिभावकों को छुट्टी का संदेश डाल दिया गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अयोध्या मामला: डीजीपी बोले बढ़ेगी सुरक्षा, फैसला आते ही इंटरनेट सेवा हो सकती है बंद, दिए संकेत

कार्यक्रम स्थगित किए गए 
स्कूलों में वार्षिकोत्सव, गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम रखे गए थे, टाल दिए गए हैं। आरबीएस इंजीनियरिंग टेक्निकल कैंपस बिचपुरी में शनिवार को ‘डॉ. कलाम स्टार्टअप परिक्रमा’ का कार्यक्रम प्रस्तावित था। मीडिया समन्वयक आशीष शुक्ला के मुताबिक कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। 

विज्ञापन

एलएलएम की परीक्षा स्थगित
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की एलएलएम प्रथम वर्ष 2015-16 व 2016-17 और एलएलएम अंतिम वर्ष की परीक्षा आठ नवंबर को आगरा कॉलेज में शुरू हुई। नौ नवंबर की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव केएन सिंह के मुताबिक परीक्षा की नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें