फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः अयोध्या फैसले पर पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी

Wed, 30 Sep 2020 12:31 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि सेक्टर स्कीम लागू की गई है। 108 प्वाइंट पर फोर्स की ड्यूटी लगाई गई है। किसी तरह के आयोजन पर पूरी तरह से रोक रहेगी। एलआईयू भी अलग से नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
फ्लैग मार्च करती आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या विवादित ढांचा विध्वंस मामले में बुधवार को अदालत का फैसला आना है। इसको लेकर मंगलवार से ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाएगी। जिले में सेक्टर स्कीम लागू कर पुलिस फोर्स की ड्यूटी लगा दी गई। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में अधिकारी भ्रमणशील रहेंगे। पुलिस के साथ पीएसी भी रहेगी। 
विज्ञापन

 
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि सेक्टर स्कीम लागू की गई है। 108 प्वाइंट पर फोर्स की ड्यूटी लगाई गई है। किसी तरह के आयोजन पर पूरी तरह से रोक रहेगी। एलआईयू भी अलग से नजर बनाए हुए है।


अदालत का फैसला आने से पहले ही सभी अधिकारी अलग-अलग सेक्टरों में भ्रमणशील रहकर नजर रखेंगे। लोगों से अपील की जाती है कि शांति व्यवस्था बनाए रखें। गोपनीय तरीके से लोग पुलिस को सूचना दे सकते हैं। किसी तरह की रैली और मिष्ठान वितरण पर रोक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें