इसके तहत ही 945 के खिलाफ पाबंद करने की कार्रवाई की गई है। इन लोगों से मुचलके भरवाए जा रहे हैं। 50 लोग ऐसे हैं, जिनसे दो लाख रुपये से अधिक के मुचलके भरवाए गए हैं।
एसपी सिटी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि 945 लोगों पर पाबंद करने की कार्रवाई कर दी गई है। इन लोगों पर अलग से भी नजर रखी जा रही है।
Ayodhya Case Verdict 2019: सुप्रीम कोर्ट के पांच जज जो आज अयोध्या मामले पर सुनाएंगे फैसला
अति संवेदनशील मोहल्लों में पुलिस पिकेट
शहर के अति संवेदनशील मोहल्लों में पुलिस पिकेट लगाई गई है। इनमें एक दरोगा और आठ सिपाही की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस कर्मी दंगा नियंत्रण उपकरण के साथ मौजूद रहेंगे। इस दौरान तहसील की टीम और पुलिस मित्र भी मौजूद रहेंगे।
थाना ताजगंज : कोलयाई, महादेव गली, दलिहाई, नाहरगंज, तांगा स्टैंड।
सदर बाजार : सुल्तानपुरा, मुस्तफा क्वार्टर, शहजादी मंडी।
न्यू आगरा : करबला, लाल मसजिद।
जगदीशपुरा : राहुल नगर, सब्जी मंडी, सुभाष पुरम बोदला रोड, नगला बेर।
एमएम गेट : एसएन मेडिकल कालेज, मोती कटरा।
लोहामंडी : जटपुरा, बेसन बस्ती, घास की मंडी, राजा की मंडी, टीला जोशियान, सिरकी मंडी, मोमी कुंज, कंघी गली।
शाहगंज : रूई की मंडी, आजमपाड़ा, न्यू ख्वासपुरा।
नाई की मंडी : डेरा सरस, हल्का मदन, दरबार शाहजी, नालबंद चौराहा, धाकरान चौराहा, सदर भट्ठी चौराहा।
मंटोला : टीला नंदराम, महावीर नाला।
छत्ता : काला महल, पटेल नगर, कश्मीरी बाजार, गुलाब खाना।
रकाबगंज : तेलीपाड़ा, शिवाजी मार्केट, बिजलीघर, ईदगाह कुतलूपुर, ईदगाह कटघर।
हरीपर्वत : बापू नगर।
एत्माद्दौला : जमुना ब्रिज घाट, अब्बास नगर, प्रकाश नगर, नुनिहाई।
Ayodhya Verdict LIVE: कुछ ही देर में फैसला, सुप्रीम कोर्ट पहुंचे चीफ जस्टिस सहित सभी जज