अवध एक्सप्रेस में पेठा बेचने के बहाने चढ़े बदमाशों द्वारा की गयी लूटपाट के मामले में पुलिस सक्रिय हो गयी है। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए कुछ वैंडरों को हिरासत में लेते हुए पूछताछ की।
बता दें कि शनिवार रात्रि आगरा फोर्ट से करीब आधा दर्जन बदमाश पेठा बेचने के बहाने अवध एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार हुए थे। ट्रेन छलेसर स्टेशन के निकट पहुंची तभी पेठा वेंडर के रूप में ट्रेन में सवार बदमाशों ने अपना असली रंग दिखाते हुए रेलयात्रियों से लूटपाट शुरू कर दी थी।
बदमाशों ने आधा दर्जन से अधिक रेल यात्रियों से नगदी आदि लूट लिए थे। इस बीच बदमाशों ने विरोध करने वाले यात्रियों के साथ चाकू दिखाते हुए मारपीट भी की थी।