आगरा शहर के रामबाग, भगवान टॉकीज, बिजलीघर और बोदला चौराहों पर ऑटो और ई -रिक्शा को नियंत्रित करके उन्हें ऑटो फ्री बनाया जाएगा। इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है। पहले चरण में बिजलीघर चौैराहे पर व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। सोमवार को यातायात पुलिस ने आगरा किले के सामने पार्किंग में तीन डग्गेमार बसों को सीज कर दिया।