फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 17 चालान के बाद भी दौड़ रहा था ऑटो, 18वीं बार फिर की हरकत, तब आया पकड़ में

Sat, 03 Sep 2022 01:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

थाना प्रभारी त्रिलोकी सिंह ने बताया कि ऑटो चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। इस पर चालान किया गया। ऑटो के पहले से 17 चालान हो चुके थे।
विज्ञापन
थाना लोहामंड़ी में खड़ा ऑटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में एक ऑटो के 17 बार चालान कट चुके थे। इसके बावजूद चालक उसे सड़क पर दौड़ा रहा था। शुक्रवार को पुलिस ने पकड़ लिया। चालक ड्राइविंग लाइसेंस नहीं दिखा सका। मोबाइल एप पर चालान काटते समय ऑटो का ब्योरा देख पुलिस सन्न रह गई। इस पर ऑटो को सीज कर दिया गया। 

विज्ञापन


शहर में शुक्रवार सुबह आठ बजे से पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया था। संदिग्धों को रोका गया। यातायात नियमों के उल्लंघन पर वाहनों के चालान किए गए। थाना लोहामंडी पुलिस ने जयपुर हाउस तिराहे पर एक ऑटो को रोक लिया। चालक सलीम ड्राइविंग लाइसेंस नहीं दिखा सका। पुलिस ने मोबाइल एप की मदद से ऑटो को चेक किया। ऑटो के पहले भी 17 चालान हो चुके थे। ऑटो सीज होने की जानकारी पर मालिक शहजाद थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि पहले ऑटो दूसरा चालक चलाता था। दस दिन पहले पता चला था कि चालक ने कई चालान कटवा दिए हैं। इस पर उसे हटा कर नया चालक रखा था। 

सीज कर दिया गया ऑटो 

थाना प्रभारी त्रिलोकी सिंह ने बताया कि ऑटो चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। इस पर चालान किया गया। ऑटो के पहले से 17 चालान हो चुके थे। इस पर उसे सीज कर दिया गया। मालिक ने तकरीबन 35 हजार का शमन शुल्क लगा होने की बात बताई है। 


प्रदूषण फैलाने वाले 20 वाहनों के चालान

आरटीओ के प्रवर्तन दलों ने शुक्रवार को हाथरस और मथुरा रोड पर वाहनों में प्रदूषण की जांच की। इस दौरान इन केंद्रों पर जांच कराने पहुंचे 20 वाहनों के चालान किए गए। दूसरी ओर टीमों ने इन केंद्रों पर निर्धारित मानकों का परीक्षण भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें