फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Accident News: कार की टक्कर से ऑटो सवार पिता-पुत्र समेत छह की मौत, चार लोग घायल; मची चीख-पुकार

Tue, 04 Jul 2023 08:32 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

Agra Accident News: खेरागढ़ कस्बा में कार की टक्कर से ऑटो सवार पिता-पुत्र समेत छह की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। 
विज्ञापन
Agra Accident News: कार की टक्कर से ऑटो सवार पिता-पुत्र समेत छह की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी आगरा के खेरागढ़ कस्बा में सैंया रोड पर सोमवार की रात करीब साढ़े 10 बजे दीनदयाल मंदिर के समीप ऑटो व कार की सीधी टक्कर हो गई। हादसे में पिता-पुत्र समेत छह लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए आगरा भेजा गया। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। ऑटो में 10 लोग सवार थे। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सोमवार की रात आगरा से सवारियां लेकर ऑटो खेरागढ़ आ रहा था। इसमें चालक समेत 10 लोग बैठे हुए थे। ऑटो जैसे ही खेरागढ़-सैंया मार्ग पर दीनदयाल मंदिर के समीप पहुंचा। सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से उसकी टक्कर हो गई। आमने-सामने की हुई भिड़ंत में ऑटो क्षतिग्रस्त होने के साथ पलट गया। 

यह भी पढ़ेंः- Video: भाजपा सांसद के बाद विधायक ने बीच चौराहे पुलिस को हड़काया, बोले- वर्दी का ख्याल है नहीं तो यहीं ठोकेंगे
विज्ञापन


उसमें सवार लोग ऑटो के नीचे दब गए। चीख-पुकार मच गई। चीखें सुनकर आसपास के लोग दौड़े। सूचना पर खेरागढ़ थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसमें बृजमोहन शर्मा (62) निवासी खेरागढ़, ऑटो चालक भोला निवासी अयेला और सुमित (12) निवासी नगला उदया की मौके पर ही मौत हो गई। 

इसके अलावा सुमित के पिता जयप्रकाश (45) निवासी नगला उदया और खेरागढ़ निवासी मनोज शर्मा (35) की इलाज के दौरान सांसें थम गईं। वहीं मंगलवार की सुबह ब्रजेश देवी (46) की मौत हो गई। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि हादसे के बाद कार छोड़कर सवार भाग निकले। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Agra News: प्रेम विवाह के बाद बढ़ा खर्च तो करने लगा लूटपाट, पुलिस ने पकड़ा तो किए हैरान करने वाले खुलासे

एसीपी खेरागढ़ महेश कुमार ने बताया कि खेरागढ़ हादसे में कुल छह लोगों की मौत हुई है। तीन की मौके पर तो तीन की इलाज के दौरान मौत हुई। इनमें जयप्रकाश निवासी नगला उदया और मनोज शर्मा निवासी खेरागढ़ हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें