बाह। जैतपुर बाह मार्ग पर शुक्रवार की शाम 3 बजे छदामी मठ के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई। इससे जैतपुर के कमोनी गांव निवासी रामवरन और उनका बेटा अंशू सड़क पर घिसट गये। पीछे से आया ऑटो दोनों के ऊपर चढ़ गया। चीख पुकार मचने पर पहुंचे लोगों ने दोनों घायलों को उठाया और इलाज के लिए बाह सीएचसी पर भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। संवाद
विष्णुपुरा में 2 पक्षों की मारपीट में 3 गिरफ्तार
बाह। विष्णुपुरा गांव में हंसी ठिठोली के बाद हुए विवाद में विशाल और भोला पक्ष के बीच मारपीट हुई थी। मंगलवार को हुई मारपीट में वर्षा, रोहित, विशाल घायल हुए थे। बुधवार को फिर हुई मारपीट में वर्षा की सास ललिता तथा रोहित के पिता सुभाष घायल हुए थे। प्रभारी निरीक्षक बाह सत्यदेव शर्मा ने बताया कि रामनिवास के बेटे देवा, रामशंकर, शिवशंकर को गिरफ्तार किया है। तीनों का शांतिभंग में चालान कर दिया है। संवाद