फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Crime: ऑटो पार्ट्स की दुकान से चोरी...लाखों का माल उड़ाया, घटना सीसीटीवी में हुई कैद

Sat, 04 Oct 2025 12:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

चोरों ने थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित एक ऑटो पार्ट्स की दुकान को निशाना बना डाला। चोर ताले तोड़कर दुकान में घुसे और लाखों रुपये के ऑटो पार्ट्स समेट ले गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
 
विज्ञापन
ऑटो पार्ट्स की दुकान से चोरी. - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में चोरों के हौसले बुलंद हैं। बीती रात चोरों ने थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित एक ऑटो पार्ट्स की दुकान को निशाना बना डाला। चोर ताले तोड़कर दुकान में घुसे और लाखों रुपये के ऑटो पार्ट्स समेट ले गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन


नगला किशनलाल निवासी दुकान मालिक बलराम सिंह यादव की रामबाग-टेडी बगिया रोड, अरोरा पेट्रोल पंप के पास श्री कृष्णा ऑटो पार्ट्स के नाम से दुकान है। शनिवार सुबह 7 बजे जब दुकान पर पहुंचे तो ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो माल बिखरा पड़ा था और कई महंगे पार्ट्स गायब थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जिसमें तीन चोर दुकान के अंदर घुसकर काउंटर के आसपास रखे सामान को भरते हुए नजर आ रहे हैं।

चोरी की वारदात को चोरो द्वारा बड़े आराम से 15 से 20 मिनट तक अंजाम दिया गया। जिसके साथ ही पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।  पीड़ित दुकानदार ने बताया कि चोरी में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। क्षेत्रीय व्यापारियों ने घटना पर आक्रोश जताते हुए रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें