फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आगरा-मैनपुरी मार्ग पर पलटा ऑटो, चालक की मौत

Sun, 16 Nov 2025 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
दन्नाहार। थाना क्षेत्र में आगरा-मैनपुरी मार्ग पर शनिवार रात ऑटो पलटने से चालक की मौत हो गई। रविवार सुबह मृतक की पहचान फिरोजाबाद निवासी युवक के रूप में हुई।
विज्ञापन

गांव कल्होर पुवां के पास शनिवार रात को एक ऑटो मार्ग पर पलट गया। इससे ऑटो चालक की मौत हो गई। घटनास्थल पर लाेगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र पाल सिंह पुलिस के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया। रविवार सुबह जनपद फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र के मोहल्ला कलावती निवासी परिवार ने शव की पहचान आकिल (25) के रूप में की। बताया कि वह ऑटो चलाता था। इसके बाद दन्नाहार पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें