फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सबमर्सिबल पंप चलाने गई युवती को लगा करंट, मौत

Sun, 16 Nov 2025 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो1 मृतका श्वेता शर्मा का फाइल फोटो
विज्ञापन
भोगांव। सबमर्सिबल पंप चलाने गई युवती को करंट लग गया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुरानी आलू मंडी निवासी दिनेश चंद्र शर्मा की पुत्री श्वेता शर्मा (19) रविवार सुबह पानी भरने के लिए सबमर्सिबल पंप चलाने गई थी। बटन दबाने के दौरान करंट लगने से वह अचेत होकर गिर गई। परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी होने पर आसपास के लोग आ गए। परिजन ने कानूनी कार्रवाई नहीं करने की बात कहते हुए बगैर पोस्टमार्टम कराए ही शव घर ले गए। घटना के बाद घर में मातम छाया है। युवती दो भाइयों के बीच इकलौती बहन थी। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें