फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों को ले जा रहा टेंपो पलटा, तीन छात्र हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बिछिया रोड पर शुक्रवार की सुबह एक ऑटो चालक तीन छात्रों को लेकर स्कूल जा रहा था। रेलवे क्रासिंग के पास लड़ रहे सांड़ ने टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया। उसमें सवार तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव जसवंतपुर निवासी कृष्ण कुमार का 11 वर्षीय पुत्र अर्नब सैंट थॉमस स्कूल का छात्र है। वह रोजाना की तरह शुक्रवार की सुबह टेंपो में बैठ कर स्कूल जा रहा था। उसके साथ 11 वर्षीय आयुष निवासी गांव चौहानपुर और आठ वर्षीय दिव्य प्रताप निवासी नगला रते भी था। टेंपो जब बिछिया रोड पर रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचा तभी अचानक मार्ग पर लड़ रहे सांड़ की टक्कर लगने से ऑटो सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने झगड़ रहे सांड़ों को वहां से भगाया और घायल हुए तीनों छात्रों को जिला अस्पताल ले गए। जानकारी मिलने पर बच्चों के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। वहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद छात्रों को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें