सिढ़पुरा। बृहस्पतिवार की सुबह गंजडुंडवारा सिढ़पुरा रोड पर कार एवं ऑटो की आमने सामने से टक्कर हो गई। इसमें ऑटो चालक की मौत हो गई।
हादसे में मौत का शिकार ऑटो चालक विपिन कुमार शाक्य (35) पुत्र रघुवीर सिंह निवासी देहली बुजुर्ग हुआ। वह गंजडुंडवारा से सिढ़पुरा ऑटो चलाकर आ रहा था। जब वह मार्ग में बांसी कलानी मोड़ पर पहुंचा तो सामने से आ रही कार ने उसमें टक्कर मार दी। हादसे पर राहगीर एवं अन्य आस-पास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जानकारी पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। गंभीर घायल विपिन शाक्य को अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विपिन के पिता रघुवीर ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी हैं।
तीन बच्चों के पिता के सिर से उठा पिता का साया
सिढ़पुरा। सड़क हादसे में मौत का शिकार हुआ ऑटो चालक विपिन शाक्य के तीन बच्चे हैं। उसकी दो बेटियां हैं जिनमें एक पांच वर्ष की और दूसरी 3 वर्ष की हैं। वहीं उसका एक वर्षीय पुत्र हैं। उसकी मौत से तीनों ही बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।