आगरा में रामबाग पर सोमवार सुबह करीब पौने आठे बजे सवारियां लेकर आ रहे ऑटो में आग लग गई। चालक और सवारियां ऑटो से उतरकर भाग गए। आसपास के लोगों ने अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पाया। इस दौरान आधा घंटे तक यातायात बाधित रहा। चौराहे पर जाम भी लग गया।
ऑटो सीता नगर निवासी गुलफाम चला रहा था। भगवान टॉकीज से सवारियां लेकर चला था। जवाहर पुल पार करते ही ऑटो की बैटरी से चिंगारी निकली। अभी गुलफाम कुछ समझ पाता कि लपटें निकलने लगीं।
चालक और दो सवारियां उतरकर थोड़ी दूर जाकर खड़ी हो गईं। रास्ता रुक गया। पुलिस ने रामबाग फ्लाईओवर से वाहनों को निकाला। कुछ लोग वाहनों में लगे फायर एस्टिंगुशर निकालकर ले आए और आग पर काबू पाया।