आगरा। चौकी, थाना और सीओ सब तुम्हें ही सेट करना है। किसको क्या देना है यह देख लेना। मुझे 2 लाख रुपये दो मैं सब देख लूंगा। सोशल मीडिया पर सट्टेबाज और कथित दलालों के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ। थाना रकाबगंज पुलिस ने अपनी तरफ से प्राथमिकी दर्ज की है।
थाना रकाबगंज पुलिस को बुधवार को सोशल मीडिया पर एक ऑडियो मिली। ऑडियो में तीन लोग सट्टे की गद्दी चलाने की सेटिंग की बात कर रहे थे। एक व्यक्ति चौकी, थाना और एसीपी तक की सेटिंग करवाने को कह रहा है। दो लाख में सेटिंग कराने का दावा किया जा रहा था। एक व्यक्ति संगठन के नाम पर अपने लिए भी रकम मांग रहा था। पुलिस ने ऑडियो के आधार पर किशन, सुनील और रकाबगंज निवासी जोगेंद्र चौहान और एक अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।