करहल। महिला और एक लेखपाल के बीच हुई बातचीत के दौरान नोकझोंक हो गई। ऑडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। महिला करहल क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। अभी किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है।
शनिवार को सोशल मीडिया पर एक ऑडियो तेजी के साथ वायरल हुआ। इस ऑडियो में एक महिला, लेखपाल से किसी काम के सिलसिले में बात कर रही है। लेखपाल से बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बहस होने लगी। इसके बाद कभी महिला तो कभी लेखपाल के मुंह से गलत शब्द निकलने लगे।
वायरल हुआ ऑडियो थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला का बताया जा रहा है। चर्चा है कि तहसील से संबंधित किसी कार्य के लिए कहने पर लेखपाल की ओर से कुछ मांग की गई। जिस पर महिला का पारा चढ़ गया और दोनों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। हालांकि वायरल ऑडियो के संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।