फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नव विवाहिता की विषाक्त पदार्थ के सेवन से हुई मौत

Sat, 14 Sep 2024 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के ज्योंती रोड पर निवास कर रही एक नव विवाहिता की शुक्रवार की रात विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से मौत हो गई। ससुरालीजन शव को छोड़ कर भाग गए। मायके वालों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव चिढरौआ निवासी विनोद कुमार ने पुत्री देवेश कुमारी (20) की शादी 19 अप्रैल 2024 को थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव कपूरपुर निवासी सतीश के साथ की थी। शुक्रवार की रात उन्हें सूचना मिली कि पुत्री की तबियत खराब है और वह जिला अस्पताल में है। जानकारी होने के बाद मायके वाले जब जिला अस्पताल पहुंचे तो वहां देवेश कुमारी का शव पड़ा था। सभी ससुरालीजन वहां से भाग चुके थे। मायके वालों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। पिता ने ससुरालीजन पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए, हालांकि कोई लिखित तहरीर नहीं दी। इसके बाद पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। एएसपी राहुल मिठास ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें