फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: खंभे तोड़कर फिर 11केवी लाइन का तार चोरी

विज्ञापन
21एमएनपी-13-कोसमा रेलवे स्टेशन के पीछे चोरों द्वारा तोड़े गए पोल सही करते बिजली विभाग के कर्मचारी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। पुलिस और विद्युत निगम को चुनौती देते हुए लगातार तीसरे दिन शनिवार रात को भी चोरों ने बिजली के खंभे तोड़कर बिजली के तार चोरी कर लिए। एसएसओ की सजगता के चलते पुलिस और निगम की टीम ने रात में पेट्रोलिंग की तो चोर तार के कुछ बंडल छोड़कर भाग निकले। तार चोरी होने से जिले के 21 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र घिरोर का दन्नाहार फीडर शनिवार रात साढ़े 11 बजे यकायक बंद हो गया। इसके चलते 33 केवी लाइन भी ट्रिप कर गई। सजगता दिखाते हुए एसएसओ ने उप खंड अधिकारी मुन्नीलाल गुप्ता को सूचना दी। रात में ही अधिशासी अभियंता तृतीय जीसीएल भटनागर निगम की टीम लेकर पुलिस बल के साथ उपकेंद्र पहुंचे।
उन्होंने रात में लाइन की पेट्रोलिंग शुरू कर दी। पेट्रोलिंग के दौरान कोसमा रेलवे स्टेशन के पीछे दो 11 केवी लाइन के दो खंभे टूटे पड़े मिले और लगभग पांच खंभों से साढ़े तीन सौ मीटर तार गायब मिली। टीम ने मौके पर छानबीन की तो गेहूं के खेत में कुछ लोहे तार के बंडल पड़े मिले। इन तारों से चोरों ने एल्युमिनियम का तार निकाल लिया था। आसपास तलाश के बाद भी चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

मामले में अवर अभियंता शुभम मदेशिया ने अज्ञात चोरों के विरुद्घ थाना घिरोर में तहरीर दी है। इधर, तार कटने से लाइन से जुड़े 21 गांवों में आपूर्ति बाधित हो गई। अब इस लाइन पर विद्युत कर्मचारियों ने कार्य शुरू कर दिया है। सोमवार शाम तक यहां आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
इससे पूर्व बृहस्पतिवार रात को भी विद्युत उपकेंद्र कुचेला क्षेत्र में गांगसी मोड़ के पास चार खंभे तोड़कर चोर 1100 मीटर तार चोरी कर ले गए थे। शुक्रवार रात को गांव जवापुर के पास कोसमा विद्युत उपकेंद्र के लिए आने वाली 33 केवी लाइन का 700 मीटर तार चोरी हो गया था।
-----
पुलिस की लापरवाही से चोरों को मिला बल
लगातार दो दिन पहले बिजली तारों की चोरी थाना दन्नाहार क्षेत्र में हुई थी। दोनों मामलों में संबंधित अवर अभियंताओं ने चोरों के विरुद्घ तहरीर भी दी थी लेकिन पुलिस ने दो दिन बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं की और न ही कोई कार्रवाई की। इसके बाद चोरों को बल मिला और उन्होंने तीसरी वारदात को अंजाम दिया।
----
चोरी रोकने के लिए बरती जाएगी विशेष सतर्कता
बिजली के तार के चोरी होने की घटनाओं को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरतने की तैयारी निगम ने की है। इसके तहत शाम छह बजे से लेकर सुबह छह बजे तक सभी एसएसओ को सजग रहने के आदेश दिए गए हैं।
रात में ट्रिपिंग होने पर एसएसओ तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम मैनपुरी को मोबाइल नंबर 9454417439 पर सूचित करेंगे। साथ ही निगम के अधिकारियों को भी सूचना देंगे।
---
लगातार तीन दिन से बिजली तारों की चोरी बड़ा दुस्साहस है। शनिवार रात को चोर दो खंभे तोड़कर तार चोरी कर ले गए। पुलिस अधीक्षक ने जल्द चोरों को पकड़े जाने के साथ ही कार्रवाई का आश्वासन दिया है। साथ ही सभी एसएसओ को भी लाइन ट्रिप होने पर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

-अतुल अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता विद्युत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें