अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार को संपन्न हुई। जिले में तीन केंद्रों पर कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों ने सुबह 10:00 से 11:30 बजे तक परीक्षा दी।
होली पब्लिक स्कूल, सिकंदरा में 834, होली पब्लिक जूनियर कालेज, आवास विकास कालोनी, सेक्टर-चार में 441 और श्री रामकृष्ण इंटर कालेज, खंदारी में 239 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। प्रश्नपत्र में सभी बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे। छात्र-छात्राएं परीक्षा देने के लिए उत्साहित नजर आए। उन्होंने अपने अनुभव भी साझा किए। तमाम छात्र-छात्राएं ऐसे थे जो पहली बार किसी प्रतियोगिता में शामिल हुए थे।
शिक्षक संघ ने दिया सहयोग
होली पब्लिक स्कूल सिकंदरा, होली पब्लिक जूनियर कालेज में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर, जिलामंत्री ब्रजेश दीक्षित के नेतृत्व में परीक्षा हुई। कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र कंसाना, कोषाध्यक्ष बीपी बघेल, राजेंद्र त्यागी, मुनेंद्र राठौर, हरेंद्र कुमार वर्मा, प्रदीप कुमार, कल्पना ठाकुर, शिल्पी, मंजू, राकेश, अजय, यादवेंद्र शर्मा, राजबहादुर, प्रभा तिवारी, हरेश कुमार, अतीक, कुलदीप, भावना, मनीषा यादव, डा. यशोयश, डा. अनुपम यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) के जिलाध्यक्ष डा. भोजकुमार शर्मा, एस. सैमसन, अखिलेश, विचित्र दीक्षित, मकसूद अली ने भी सहयोग दिया।
विद्यालय प्रबंधन और प्रशासन ने दिया साथ
आगरा। विद्यालयों के प्रबंधन और प्रशासन ने परीक्षा संपन्न कराने में भरपूर सहयोग दिया। होली पब्लिक स्कूल के चेयरमैन संजय तोमर के मार्गदर्शन में सिकंदरा स्थित शाखा में परीक्षा प्रभारी हर्षा शर्मा, सुनीता आनंद, नितिन गुप्ता, मीनू सेठ और आवास विकास में परीक्षा प्रभारी सोनिका चौहान और मृत्युंजय ने सहयोग प्रदान किया। श्रीरामकृष्ण इंटर कालेज, खंदारी में प्रधानाचार्य सोमदेव सारस्वत की देखरेख में श्यामसुंदर पाल, नरेश चंद्र मिश्रा सहित पूरे स्टाफ ने परीक्षा संपन्न कराई।
- पेपर प्रतियोगी परीक्षा के पैटर्न पर हुआ, आगे के एग्जाम में इसका लाभ मिलेगा। - तनिष्का, सिकंदरा
- अमर उजाला की वजह से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के बारे में जानकारी मिली। - प्राची, आवास विकास कॉलोनी
- छात्रवृत्ति से मदद तो मिलेगी, अब कंपटीशन एग्जाम का डर भी नहीं रहा। - कुणाल, मथुरा
- परीक्षा के लिए काफी समय से तैयारी में लगी हुई थी। यह अच्छा प्लेटफार्म है। - मोहिनी मित्तल, फतेहाबाद
- समय-समय पर इस तरह की परीक्षाओं से विद्यार्थियों को प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा। - मोना लवानिया, फतेहाबाद
- परीक्षा उत्तीर्ण होने पर जो भी मदद मिलेगी उसको पढ़ाई में लगाऊंगी, घरवालों को कुछ राहत मिलेगी। - रजनी कुमारी, नरायच