फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा में परीक्षार्थियों में दिखा उत्साह

Sat, 27 Oct 2018 08:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी छात्रवृति 2018 परीक्षा देते अभ्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा, फिरोजाबाद और एटा में छात्र-छात्राओं के अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा के इंतजार की घड़ियां समाप्त हुईं। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2018 रविवार (आज) को होली पब्लिक स्कूल सिकंदरा में कराई गई।

विज्ञापन


परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से परीक्षा शुरू हो गई। ये दोपहर 12:30 बजे तक है। केंद्र पर 1976 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं और सभी परीक्षा देने पहुंचे। 

Trending Videos

इस बात का ध्यान रखें परीक्षार्थी 

फिरोजाबाद में परीक्षा देते अभ्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला
शहर-गांव के छात्र-छात्राएं परीक्षा देने के लिए सुबह 10:30 बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए। गेट पर ही परीक्षार्थियों को सीटिंग प्लान की व्यवस्था बता दी गई। वे परीक्षा समय से पूर्व ही अपने-अपने स्थान पर बैठे। अभ्यार्थियों ने परीक्षा को लेकर जमकर उत्साह देखा गया। हर एक में हर हालत में छात्रवृत्ति पाने की ललक दिखी। परीक्षा को व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के लगभग 150 शिक्षक ड्यूटी दे रहे हैं।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र में सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात। - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह फिरोजाबाद और एटा में भी अतुल माहेश्वरी छात्रवृति 2018 परीक्षा कराई जा रही है। सभी सेंटरों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है। 

जिन परीक्षार्थी के एडमिट कार्ड में कोई गड़बड़ी थी। उन्हें स्कूल का फोटो पहचान पत्र से परीक्षा केंद्र प्रवेश दिया गया और परीक्षा में शामिल किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें