फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का हुआ आयोजन, होली पब्लिक स्कूल में हुई संपन्न

Sun, 29 Oct 2023 02:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित की गई। यह परीक्षा होली पब्लिक स्कूल में संपन्न हुई।
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देते परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2023 का आयोजन रविवार को किया गया। परीक्षा पूर्वाह्न 11 से दोपहर 12:30 बजे तक होली पब्लिक स्कूल, सिकंदरा में हुई। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को आधे घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना था।

विज्ञापन


परीक्षा से आधे घंटे पूर्व सुबह 10:30 बजे से ही परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया जाना शुरू कर दिया गया। प्रवेश द्वार पर ही परीक्षार्थियों ने अपना सीटिंग प्लान देखा। परीक्षार्थियों को अपने साथ प्रवेशपत्र लेकर पहुंचे। जिन परीक्षार्थियों का प्रवेशपत्र नहीं निकल पाया, उन्हें अपने स्कूल का फोटो पहचान पत्र साथ लेकर आना था। ऐसे परीक्षार्थी थोड़ा और पहले पहुंचे। ताकि उनकी समस्या का समाधान करके परीक्षा में शामिल किया जा सका।

यह भी पढ़ेंः- UP: मैडम! पति बहुत प्रताड़ित करता है... सबक सिखा दो, बस जेल मत भेजना; पत्नी की कहानी सुन पुलिस भी चकरा गई

इन बातों का रखा गया विशेष ध्यान

  • कोई परीक्षार्थी प्रश्नपत्र जल्दी कर लेता है, तो भी वह एक घंटे से पहले परीक्षा कक्ष को छोड़कर बाहर नहीं जा सका।
  • परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र अपने साथ ले जाने की अनुमति नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें