- गांव का रहने वाला है आरोपी, मां ने दर्ज कराया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र के एक गांव में 5 नवंबर की शाम 15 वर्षीय किशोरी को घर छोड़ने के बहाने आरोपी ने दुष्कर्म की कोशिश की। चीख पुकार सुन रिश्तेदार को आता देख आरोपी भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
औंछा क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने बताया कि 5 नवंबर की शाम को उनकी तीन वर्षीय नातिन खेलते-खेलते घर से बाहर निकल गई थी। वह तलाश कर रही थीं, तभी 15 वर्षीय ने कहा कि बिटिया को ताऊ के घर पर देखने जा रही है। ताऊ के घर पर नातिन के न मिलने पर पुत्री लौट कर घर वापस आ रही थी। रास्ते में सुनसान जगह पाकर आरोपी प्रशांत सिंह ने किशोरी को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। चीख पुकार सुनकर उनकी एक महिला रिश्तेदार आ गई। आरोपी उन्हें देख कर भाग गया। पुत्री ने घर आकर सारी घटना बताई। थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि केस दर्ज किया गया है, शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।