फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विधवा से दुष्कर्म की कोशिश, मामला दर्ज

Thu, 16 Jan 2025 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विधवा महिला से दुष्कर्म की कोशिश की गई। मामले में पीडि़ता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार बीते 14 जनवरी की सुबह महिला अपनी दुकान पर थी। तभी आरोपी जितेंद्र उसकी दुकान पर पहुंचा और उसके संग छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने अपने बचाव के लिए चीख पुकार मचा दी। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों वहां पहुंचने लगे। इस पर आरोपी महिला की पिटाई करते हुए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

मामले में महिला ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपी पुलिस को देखकर मौके से भाग गया। मामले में महिला ने बुधवार की देर शाम पुलिस को तहरीर देकर दुष्कर्म व अनुसूचित जाति अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की विवेचना सीओ सिटी आंचल चौहान के द्वारा की जा रही है। सीओ सिटी आंचल चौहान ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें