उत्तर प्रदेश के एटा में छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी के साथ मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ दिए। मामले में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया।
थाना बागवाला क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी घर से खेत पर चारा लेने गई थी। तभी मुकेश पुत्र फूलसिंह ने उसे घेर लिया और छेड़छाड़ की। विरोध पर आरोपी ने मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ दिए।
इसके बाद आरोपी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। किशोरी ने घटना की जानकारी अपने परिवारीजनों को दी। परिवारीजनों के साथ पीड़िता ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।