मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के साथ घर में घुस कर एक आरोपी ने दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर भाग निकला। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी जुटाई। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एलाऊ क्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की महिला ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात को वह घर में सो रही थीं। तभी गांव का निवासी युवक किसी तरह से घर में दाखिल हो गया। सोते समय आरोपी ने उन्हें पकड़ लिया और दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। तभी उनकी आंख खुल गई, विरोध करते हुए चीखना शुरू की, इस पर परिजन और आसपास के लोग चीख पुकार सुनकर जाग गए। जगार होने पर आरोपी भागने लगा। लेकिन ग्रामीणों ने घेरकर उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद भी मौका पाकर आरोपी लोगों की पकड़ से छूट कर भागने में सफल रहा। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी की तलाश जारी है।