फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेजी गई तीन नंबर फाइल की जगह लगाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के औंछा रोड बाईपास पर बृहस्पतिवार की दोपहर नर्सरी से पौधा लेने गई छात्रा के साथ युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। उसके कपड़े फाड़ दिए। किसी तरह से छात्रा उसके चंगुल से छूटकर घर पहुंची और परिजन को जानकारी दी।
विज्ञापन

जिसके बाद कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क पर शिकायत की गई। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी निवासी युवती शहर के एक महाविद्यालय में बीए की छात्रा है। बृहस्पतिवार को वह औंछा रोड स्थित एक नर्सरी से पौधा लेने के लिए गई थी। पौधा लेने के बाद वह वापस घर लौट रही थी। तभी एक व्यक्ति जो खुद को नर्सरी का मालिक बता रहा था ने उसे रोक लिया और गाड़ी में डालकर पास ही सरसों के खेत में ले गया। खेत में मारपीट करते हुए उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। इस दौरान उसके कपड़े भी फाड़ दिए। किसी तरह से छात्रा वहां से बचकर निकल आई और परिजन को जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे। महिला हेल्प डेस्क पर छात्रा की ओर से शिकायत की गई। हेल्प डेस्क प्रभारी राधा शर्मा ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। मामला दर्ज कर शोहदे के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें