मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र निवासी महिला ने आरोपियों पर मारपीट की शिकायत थाने में की। इसके बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। शिकायत से गुस्साए आरोपी ने पीडि़ता की नाबालिग पुत्री को रास्ते में रोककर दुष्कर्म की कोशिश की। घटना से दहशत में आई पीड़िता ने मुख्यमंत्री, महिला आयोग,य डीजीपी व एसपी मैनपुरी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
एसपी कार्यालय में बृहस्पतिवार को शिकायत करने आई महिला ने बताया कि 2 दिसंबर को गांव निवासी आरोपियों ने घर में घुस कर उनकी पिटाई की। इसकी शिकायत उन्होंने थाना कुर्रा में की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे बौखलाए आरोपी ने 3 दिसंबर सुबह दूध लेने जा रही दो नाबालिग पुत्रियों को रोक लिया। एक का हाथ पकड़कर दुष्कर्म की नीयत से खींच कर ले जाने लगा। चीख पुकार सुनकर लोगों को आता देख आरोपी भाग गया। एसपी से मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है।