फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव विवाहिता को जलाकर मारने का प्रयास: बहू ने दिखाई चालाकी, रसोई में गई और फिर...ऐसे बचाई खुद की जान

Mon, 25 Dec 2023 11:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

ससुराल वालों ने नव विवाहिता को मारने के लिए साजिश रची। रसोई में गैस खुली छोड़ दी, लेकिन नव विवाहिता ने भी चालाकी दिखाई। वो रसोई में तो गई, लेकिन उसने आग नहीं जलाई और बाहर निकल आई। हत्या करने में कामयाब न होने पर ससुराल वालों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। 

 
विज्ञापन
women crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी शहर के नगला रते स्थित ससुराल में एक नव विवाहिता को जलाकर मारने की कोशिश की गई। पांच लाख रुपये दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस की शरण ली। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फरवरी 2022 में हुई थी शादी
शहर के आवास विकास कालोनी की रहने वाली संगीता कुमारी ने बताया कि उसकी शादी पांच फरवरी 2022 को भानू प्रताप सिंह निवासी नगला रते के साथ हुई है। शादी के कुछ दिन बीतने के बाद ही दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। ससुराल वाले स्कार्पियो कार, चेन, टीबी और रुपये मांग रहे हैं। एक दिन रसोई में गैस खुली छोड़ कर उसे मारने की कोशिश की गई। किसी तरह रेगुलेटर बंद कर उसने अपनी जान बचाई। वह तीन माह तक ससुराल में रही, लेकिन पति ने उसे पत्नी का दर्जा नहीं दिया। 

ये भी पढ़ें -  UP: 'गुटखा खाकर घर के हर कोने में पीक मारती है पत्नी' विवश पति ने थाने में रोया दुखड़ा; सुनकर पुलिस भी हैरान
विज्ञापन

 
विज्ञापन

इलाज के लिए पिता ले आए मायके
पीड़िता ने बताया कि वह बीमार हो गई तो 30 अप्रैल 2022 को पिता उसे इलाज के लिए मायके ले आए। इसके बाद कई बार पंचायत की गई लेकिन ससुराल वाले रखने को तैयार नहीं हैं। कहते हैं कि बिना दहेज के आएगी तो पैर नहीं रखने देंगे। तहरीर के आधार पर रविवार को पुलिस ने पति भानू प्रताप, देवर हरनेश, ससुर राघवेंद्र सिंह, सास सुनीता देवी, ननद शिवानी, बुआ सास अरुणा देवी, जेठ अगनेश, अनूप, ताऊ ससुर ओम शंकर और नंदोई ललित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें -  Agra: रायल हॉस्पिटल में सरकारी डॉक्टर ने किए थे गर्भवतियों के ऑपरेशन, जांच में खुली पूरी पोल; लाइसेंस रद्द

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें