फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मंदिर की जमीन पर कब्जे का प्रयास, आंदोलन की चेतावनी

Tue, 09 Jan 2024 06:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर की जमीन पर कब्जे का प्रयास, आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

बांके बिहारी मंदिर की जमीन पर भूमाफिया कर रहे कब्जा, पुजारी और श्रद्धालुओं ने डीएम कार्यालय में की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। शीतला धाम वार्ड में बांके बिहारी मंदिर की संपत्ति पर अवैध कब्जे की शिकायत मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय में की गई। पुजारी और श्रद्धालुओं ने बताया कि भूमाफिया मंदिर की जमीन पर नींव लगाकर कब्जा करना चाहते हैं। उन्होंने डीएम से कब्जा रुकवाने की मांग की है। साथ ही दो दिन में कार्रवाई नहीं होने पर धरने पर बैठने की चेतावनी भी दी है।

शीतला धाम मंदिर के पुजारी अवधेश शुक्ला, रामनरेश शुक्ला, कमलेश शुक्ला समेत अन्य लोगों ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायत की। बताया कि गाटा संख्या 175क और 117क स्थित मौजा मैनपुरी देहात बांके बिहारी मंदिर की संपत्ति है। बीते तीन साल से इस जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। पूर्व में शिकायत पर प्रशासन ने अवैध कब्जा हटवा दिया था, लेकिन बाद में फिर से भूमाफिया सक्रिय हो गए। उन्होंने जबरन भूमि पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन

कई बार इसकी शिकायत भी की, लेकिन लेखपाल की मिलीभगत से झूठी रिपोर्ट लगाकर शिकायत को निस्तारित किया जाता रहा। अब फिर अराजक तत्व और भूमाफिया मिलकर मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं। उन्होंने मंदिर की जमीन पर कब्जा रुकवाने के साथ ही भूमाफिया और तत्कालीन लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है। कार्रवाई न किए जाने पर 11 जनवरी से कलेक्ट्रेट पर पुजारियों और श्रद्धालुओं के धरना देने की चेतावनी भी दी है। इस दौरान पुजारी मुदित कुमार, रानी, छोटेलाल माली, देवांग त्रिपाठी, गौरव मौजूद रहे।
विज्ञापन


पुलिस को देख भाग गए थे अराजक तत्व
सोमवार रात को बांके बिहारी मंदिर की भूमि पर कब्जा करने के लिए भूमाफिया ईंट लेकर पहुंचे थे। जानकारी होते ही शीतला धाम मंदिर के पुजारियों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसे देखकर भूमाफिया भाग खड़े हुए। मौके पर एक ट्रॉली ईंट अब भी पड़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें