आरोप है कि रिंकू ने ओमी पक्ष के बच्चों के बाल सही तरीके से नहीं काटे। मामला बढ़ा तो रिंकू ने 112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मी जबर सिंह एवं होमगार्ड चंद्रशेखर ने दोनों पक्षों को सुना। इसके बाद मामले को निपटाने के लिए थाने आने की बात कही और वहां से चल दिए।
कानपुर मुठभेड़: शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों को एक दिन का वेतन देगी आगरा पुलिस
जैसे ही पुलिस वहां से चलने लगी, तभी आरोपी ओमी एवं भंवरी ने पीड़ित रिंकू पर दोबारा हमला बोल दिया और मारपीट करने लगे। मौके पर मौजूद होमगार्ड चंद्रशेखर और जबर सिंह ने उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन पर भी हमला बोल दिया।
लाठी-डंडे से सिपाही और होमगार्ड से मारपीट करने लगे। इसमें होमगार्ड चंद्रशेखर घायल हो गया। उसके हाथ एवं सिर में चोट आई है। स्थिति देखकर दोनों ने भागकर जान बचाई और मामले की सूचना थाना पुलिस को दी।
सूचना मिलने के बाद सीओ जगदीश कालीरमन, इंस्पेक्टर प्रमोद पंवार फोर्स लेकर वहां पहुंचे और हमलावरों की तलाश की। घंटों तक गांव में तलाशी लेने के बावजूद ओमी एवं भंवरी का पता नहीं चल सका। घायल होमगार्ड चंद्रशेखर ने ओमी, भंवरी एवं उसके पुत्र शिब्बू के खिलाफ रिपोर्ट कराई है।
एसपी ग्रामीण श्रीश चंद ने बताया कि नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर घायल होमगार्ड को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही हैं।
कानपुर मुठभेड़: दो साल पहले ही पुलिस में भर्ती हुए थे ब्रज के दोनों जवान, फर्ज की खातिर हुए कुर्बान