फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: युवक को घेरकर गोली मारी, सड़क पर बाइक को लगाई आग, हमलावर हुए फरार

Fri, 28 Jan 2022 11:47 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

घायल युवक के मुताबिक उसका प्रेम विवाह को लेकर साढ़ू और साले से विवाद चल रहा है। वह उन्हीं से मिलने जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही उसे घेरकर गोली मार दी गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद जिले के थाना सिरसागंज क्षेत्र में दो युवकों ने अपने ही रिश्तेदार को गोली मारकर घायल कर दिया। उसकी बाइक को बीच सड़क आग के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस की प्राथमिक जांच में प्रेम विवाह को लेकर विवाद सामने आया है। 

विज्ञापन

मामला सिरसागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सरैया के पास का है। गुरुवार देर शाम नगला नरैनी निवासी परशुराम (26) अपनी बाइक से रिश्तेदारी में जा रहा था। ग्राम सरैया के पास बाइक सवार दो युवकों ने उसे घेर लिया और गोली मार दी। इसके बाद आरोपियों ने उसकी बाइक को भी आग के हवाले कर दिया।  
साढ़ू और साले पर लगाया आरोप
घायल परशुराम ने बताया कि उसके रिश्तेदार साढ़ू और साले से उसका प्रेम विवाह को लेकर विवाद चल रहा था और वह उन्हीं से बात करने के लिए गांव भैंसामई जा रहा था। लेकिन रास्ते में गांव चंद्पूरा पर साढ़ू, साला व एक अन्य युवक अपाचे पर मिल गए और उसे घेर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खुद को घिरता देख बचने के लिए परशुराम ने अपने गांव की तरफ बाइक को दौड़ाया। सरैया चौराहे के पास उसने बाइक नगला मान सिंह की तरफ मोड़ दी।  आरोपियों ने ग्राम नगला मान सिंह से पहले ही रोक लिया और उसके गोली मार दी। 

यही नहीं रिश्तेदारों ने उसकी बाइक को भी आग के हवाले कर दिया। सीओ सिरसागंज कमलेश कुमार ने बताया कि 112 पर सूचना मिलने पर तत्काल ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जांच की जा रही है। 

फरिहा क्षेत्र में युवक को गोली लगी
थाना फरिहा क्षेत्र के गांव ईखू के समीप एका थाना क्षेत्र के गांव खेरिया निवासी सइम को गोली लग गई। सूचना पर एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह के साथ एका और फरिहा थानाध्यक्ष व सीओ जसराना भी मौके पर पहुंच गए। परिजन युवक को उपचार के लिए आगरा ले गए। 

थानाध्यक्ष फरिहा विनय कुमार का कहना है कि गोली लगने से युवक घायल हुआ है। लेकिन पीड़ित परिजनों द्वारा अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। इसलिए घटना के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। तहरीर आने पर मामला दर्ज कर जांच की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें