फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज: धर्मांतरण के विरोध पर हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी पर हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार

Mon, 19 Jul 2021 04:57 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज

सार

गांव गंगपुर में कुछ लोग धर्मांतरण के लिए ग्रामीणों को प्रेरित कर रहे थे। हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी ने विरोध किया तो उक्त लोगों ने उन पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज जिले के सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र में रविवार को धर्मांतरण का विरोध करने पर हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि कुछ लोग ईसाई धर्म का प्रचार करते हुए लोगों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित कर रहे थे। 

विज्ञापन


जानकारी होने पर हिंदू जागरण मंच ब्रज प्रदेश के प्रांतीय संपर्क प्रमुख अरविंद गुप्ता ने इसका विरोध किया था। इस पर आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी। आरोपियों की गाड़ी से आपत्तिजनक साहित्य भी बरामद हुआ है।

इन पर लगाया आरोप
हिंदू जागरण मंच के ब्रज प्रांत संपर्क प्रमुख अरविंद गुप्ता की तहरीर पर थाना सिकंदरपुर वैश्य पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उन्होंने श्रीनिवास, कुलदीप निवासी लधौली, राहुल कुमार निवासी कपिपुरा जैथरा, शिवकुमार निवासी ग्राम नगला रामजीत, दुर्गेश निवासी हरौड़ा, रामपाल निवासी गंगपुर एवं किशन निवासी नगला बोडार पर आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद गुप्ता के अनुसार आरोपी ईको कार से गांव में पहुंचे और ग्रामीणों के बीच धर्म विशेष का प्रचार कर उन्हें धर्मांतरण के लिए प्रेरित कर रहे थे। इन लोगों का जब विरोध किया गया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। 

उन्होंने बताया कि उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त की गई है। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और आरोपियों को थाने ले आई। पुलिस ने उनसे पूछताछ की है। छह आरोपियों को जेल भेजा गया है। एक आरोपी किशन फरार है। इस घटना को लेकर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।

सिकंदरपुर वैश्य थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि हिंदू जागरण मंच के प्रांत संपर्क प्रमुख की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। पांच आरोपियों को जेल भेजा गया है। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें