फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान पुलिस पार्टी पर हमला, सिपाही का कॉलर पकड़कर घसीटा, चालान बुक फाड़ी

Fri, 31 Jan 2020 07:23 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
चालान बुक फाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाहन चेकिंग के दौरान गृह मंत्रालय में भाई की तैनाती बताकर पहले पुलिस को हड़काया और बाद में दरोगा सहित पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं चालान बुक भी फाड़ दी गई। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है और मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन


एटा जनपद के थाना अलीगंज में तैनात दरोगा बिजेंद्र सिंह अन्य पुलिस कर्मियों के साथ शुक्रवार की सुबह 11 बजे कायमगंज रोड स्थित बाईपास पर वाहन चेकिंग कर रही थे। एक बाइक सवार को रुकवाया तो उसने अपना भाई गृह मंत्रालय में तैनात होना बताकर पुलिसकर्मियों को हड़काना शुरू कर दिया।

पुलिसकर्मियों को धमकी दी गई कि 11 फरवरी तक तुम लोगों की वर्दी उतरवा दूंगा। जब पुलिसकर्मियों ने बाइक के दस्तावेज दिखाने को कहा तो वह भड़क गया और दरोगा बिजेंद्र सिंह पर हमला कर दिया, इसके चलते दरोगा को नाखून लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही सतीश कुमार बचाने आया तो उसका कॉलर पकड़ कर घसीटने लगा। दरोगा बिजेंद्र सिंह चालान काटने लगे को चालान बुक फाड़ दी गई। इसके बाद पुलिस आरोपी को पकड़कर थाना लेकर पहुंची।

लेकिन थाना पहुंचने के बाद पुलिस बैकफुट पर आ गई और आरोपी के साथ समझौता कर लिया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस पर हमला और अभद्रता करना वाला युवक शिक्षक है और तहसील अलीगंज के ही गांव सिमोर में तैनात है। 

क्षेत्राधिकारी अजय भदौरिया ने कहा मै बैठक में भाग लेने के लिए जिला मुख्यालय आया हूं। पुलिसकर्मियों पर हमला कर अभद्रता करने वाले की फोन पर सूचना दी गई थी, कार्रवाई के लिए कहा गया है। अब तक कार्रवाई हुई है अथवा नहीं, इस बात का पता किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें