फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय छात्रा की मौत में मां का बड़ा एलान, मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को भेजा पत्र

Fri, 31 Jan 2020 06:08 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
छात्रा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय में 16 सितंबर को हुई छात्रा की कथित हत्या के मामले में आज तक जांच टीमें किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। विशेष जांच दल (एसआईटी) को भी दो महीने हो चुके हैं, फिर भी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


शुक्रवार को छात्रा की मां ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर जिले में तैनात अधिकारियों को सह आरोपी बनाए जाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं की गई तो परिवार फिर से भूख हड़ताल करेगा। 

नवोदय विद्यालय के हॉस्टल में बने पूजा घर में 16 सितंबर की सुबह कक्षा 11 की छात्रा का शव फंदे पर लटका मिला था। पुलिस प्रशासन ने इसे आत्महत्या माना, लेकिन परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट भी दर्ज कराई।
विज्ञापन


साथ ही दुष्कर्म की भी संभावना जताई थी। परिजनों के विरोध प्रदर्शन के बीच सीबीआई जांच के लिए संस्तुति की गई है। एसटीएफ जांच के बाद एक दिसंबर को एसआईटी का गठन मुख्यमंत्री की ओर से किया गया था। दो महीने बीतने के बाद भी एसआईटी इस मामले में कोई खुलासा नहीं कर सकी है। 
विज्ञापन

शुक्रवार को छात्रा की मां ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल, राष्ट्रीय महिला आयोग, राष्ट्रीय महासचिव कांग्रेस प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष सपा अखिलेश यादव, डीएम और एसपी को प्रार्थना पत्र भेजा है। इसमें कहा है कि तत्कालीन अधिकारियों ने बेटी के साथ दुष्कर्म किए जाने की रिपोर्ट को दबाए रखा।

मृतका की मां ने मांग रखी है कि जांच को प्रभावित करने वाले त्कालीन जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक के साथ ही क्षेत्राधिकारी भोगांव, इंस्पेक्टर भोगांव, शासन द्वारा जांच के लिए भेजी गई एसटीएफ के सीओ व पोस्टमार्टम करने वाले तीन चिकित्सक डॉ. पवन राजपूत, डॉ. आनंद किशोर व डॉ. निशिता सिंह को सह आरोपी बनाने के साथ ही गिरफ्तार कर पूछताछ की जाए। यदि एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई नहीं होती तो वह पुन: भूख हड़ताल पर बैठने पर विवश होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें