फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप में भारत हारा, दक्षिण कोरिया ने 3-1 से दी शिकस्त

Tue, 25 Sep 2018 10:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
फुटबाल मैच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में हो रही एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप में सोमवार को भारत को दक्षिण कोरिया के खिलाफ मैच में 3-1 से हार का सामना करना पड़ा। सोमवार को चार मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन


प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के मैदान पर हुए मैच में इंडोनेशिया ने नेपाल को 2-1 से हराया। पहले हॉफ तक दोनों टीमें गोल रहित रहीं। दूसरे हॉफ में इंडोनेशिया के एलन डीयाज ने पहला और अल्फेडरा ने पेनल्टी से दूसरा गोल किया। नेपाल की ओर से एकमात्र गोल अनूप गुरंग ने किया। रैफरी दिलशान, हाजी मुनब्बर अली, मेहरुद्दीन और जियोंग रहे। स्कूल के चेयरमैन सुशील गुप्ता और आयोजन सचिव बिल्लू चौहान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

दूसरे मैच में थाईलैंड ने अफगानिस्तान को 11-0 से धो दिया। थाईलैंड की ओर से पोंगरावित, तिवा पिवासी, पुराचेव तोदसेंत, नयापोन सिरिसावत ने गोल दागे। मैच में मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह रहे। निर्णायक मंडल में शशी मोहन मिश्रा, शंकर, शैलेंद्र कुमार पाल और के. अलाउद्दीन रहे।
विज्ञापन


आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज के मैदान पर मैच में दक्षिण कोरिया ने भारत को 3-1 से हराया। दक्षिण कोरिया की ओर से किम सियूंग जन ने एक और ली जियोन झोंग ने दो गोल किए। भारत की ओर से एकमात्र गोल थडायूज शीजीन ने किया। रैफरी संपोर्नराचदी, सरवन कुमार, नवीन कुमार नाईक और महीपाल रहे। डॉ. जेएस यादव, ड़ॉ. रामपाल सिंह, डॉ. राजेश कहरवार और मनीष गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

इसी मैदान पर श्रीलंका ने भूटान को 12-1 से हराया। श्रीलंका की ओर से पहला गोल नौंवे मिनट में एमएम मुशफिर ने किया। चार गोल एटीएस प्रबुद्धा ने दागे। भूटान की ओर से एकमात्र गोल पेमा खांडूप ने किया। रैफरी असेसर एके पांडे रहे। आयोजन सचिव बिल्लू चौहान ने बताया है कि प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में मंगलवार को नेपाल और चीन, थाईलैंड और इंडोनेशिया के मध्य मैच खेला जाएगा। आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में श्रीलंका और भारत, मलेशिया और भूटना के मध्य मैच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें