फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: आगरा में वाणिज्य कर के सचल दल को ट्रक से कुचलने की कोशिश

Thu, 11 Feb 2021 09:35 AM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में ग्वालियर हाईवे पर चेकिंग के दौरान बुधवार दोपहर को वाणिज्य कर सचल दल को ट्रक से कुचलने की कोशिश की गई। दल के लोग बाल-बाल बचे। बाद में पुलिस की मदद से पीछा कर ट्रक चालक को पकड़ लिया गया। उसके खनन माफिया से जुड़ा होने की आशंका है। उसके खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। घेराबंदी के दौरान आरोपी चालक की मदद के लिए स्कॉर्पियो और एक अन्य कार से कुछ लोग भी आए थे।

विज्ञापन

थाना सदर में सचल दल द्वितीय के वाहन चालक दीपक कुमार ने केस दर्ज कराया है। इसमें बताया है कि बुधवार दोपहर 12 बजे टीम हाईवे पर चेकिंग कर रही थी। तभी ट्रक गुजरा। उसमें डस्ट भरी थी। चालक ने ट्रक को रोका नहीं। दल ने ट्रक का पीछा किया तो रास्ते में स्कॉर्पियो सवार लोग ट्रक चालक की मदद के लिए आ गए। उन्होंने स्कॉर्पियो से दल की दीप में टक्कर मारने की कोशिश की।

एक अन्य कार में आए लोगों ने भी ट्रक चालक को भगाने में मदद की। घेराबंदी की गई तो चालक ने रोहता नहर पर दल को कुचलने की कोशिश की, वे लोग बाल-बाल बचे। उसके खनन माफिया से जुड़े होने की आशंका है। इसकेबाद ट्रक चालक को पकड़ लिया। उसने अपना नाम द्वारिका प्रसाद निवासी धौलपुर बताया। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें