फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सांसद के घर बवाल: पथराव हुआ, तोड़फोड़ हुई...पुलिस ने दर्ज किए दो केस, फिर भी रात में रिहा हो गए हमलावर

Fri, 28 Mar 2025 10:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के घर पर हमला हुआ। तोड़फोड़ की गई और पथराव हुआ। पुलिस ने यहां से जितने भी हमलावरों को हिरासत में लिया, उन सभी को रात में ही रिहा कर दिया गया। 

 
विज्ञापन
Karni Sena ruckus - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन के आवास पर हमला, तोड़फोड़ में क्षत्रिय करणी सेना के कार्यकर्ताओं पर दो केस दर्ज किए गए। पहला केस सांसद के बेटे रणजीत सुमन और दूसरा घायल दरोगा दिनेश कुमार की ओर से दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन


रणजीत सुमन का आरोप है कि करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने हमला करके उनकी हत्या की कोशिश की। कार्यकर्ता नहीं बचाते तो उनकी हत्या हो सकती थी। दूसरी ओर, हरीपर्वत और एत्माद्दौला में पकड़े गए 29 कार्यकर्ताओं को देर रात निजी मुचलके भरवाने के बाद छोड़ दिया गया। सांसद के बेटे रणजीत सुमन ने दर्ज कराए केस में कहा है कि दोपहर करीबन दो बजे सैकड़ों की भीड़ ने सपा सांसद के संजय प्लेस स्थित आवास पर हमला बोल दिया। जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन पर जानलेवा हमला किया गया। 

ये भी पढ़ें -  UP: हर महीने दंगा नियंत्रण का रिहर्सल...फिर भी करणी सेना पड़ गई भारी, पुलिस की छह चूक; जिसकी वजह से हुआ बवाल
विज्ञापन



 

समर्थक न होते तो जान भी जा सकती थी
अगर, समर्थक नहीं बचाते तो उनकी जान भी जा सकती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने कई गाड़ियों के शीशे तोड़े और गाड़ी से नकदी और पर्स लूट लिया। घर में तोड़फोड़ के साथ लूटपाट की। हमला सुनियोजित तरीके से किया गया है। 

ये भी पढ़ें -  UP: सपा सांसद के घर पर हमले मामले में करणी सेना ने फिर दी चुनौती; अब 12 अप्रैल की तैयारी, कहा- हम गद्दार नहीं


 
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज कराया ये मुकदमा
दूसरा केस उपनिरीक्षक दिनेश कुमार ने दर्ज कराया है। इसमें कहा गया है कि दोपहर को ओकेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में अज्ञात सैकड़ों लोगों की भीड़ ने एकराय होकर सपा सांसद के आवास पर प्रदर्शन किया। उनके घर में घुसने की कोशिश की। बिना अनुमति के एकत्रित होकर भीड़ ने ईंट पत्थर फेंके, एक पत्थर सिर में लगने से वह घायल हो गए। कई अन्य पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं। मारपीट, तोड़फोड़ की पुलिस की ओर से वीडियोग्राफी की गई है। इस उपद्रव की रिपोर्ट लिखकर आरोपियों पर कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें