फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमला: सफाई अभियान को लेकर जागरूक करने गई थी एनजीओ की टीम, इस बात पर भड़क गए लोग

Thu, 15 Jun 2023 09:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

सफाई अभियान को लेकर जागरूक करने गई टीम पर हमला किया गया। आरोप है कि टीम के लोग जागरूकता के बहाने बीजेपी का प्रचार कर रहे थे। 
विज्ञापन
थाना ताजगंज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा का थाना ताजगंज के गुम्मट तख्त पहलवान इलाके में नगर निगम के लिए कार्य करने वाली एनजीओ की टीम पर हमला किया गया। टीम सफाई अभियान को लेकर जागरूक करने गई थी। बीजेपी के लिए प्रचार करने का आरोप लगाते हुए टीम से मारपीट की गई। मोबाइल से वीडियो भी डिलीट कर दिए गए। आरोप क्षेत्रीय पार्षद के पति पर है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


गांव कंजौली, सादाबाद, हाथरस निवासी राहुल कुमार नगर निगम की सहयोगी संस्था एचएमएस के लिए कार्य करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह 12 जून को वार्ड नंबर दो गुम्मट तख्त पहलवान गए थे। मोहल्ले के लोगों को साफ-सफाई के बारे में मैजिक शो के माध्यम से जानकारी दे रहे थे। इसमें पार्षद पुष्पा और उनके पति नवाब सिंह मौर्य भी आए थे।

आरोप है कि शो के दौरान पार्षद पति भड़क गए। उनके साथ आए 10-15 लोगों ने हमला बोल दिया। कहा कि तुम लोग बीजेपी का प्रचार कर रहे हो। हम लोग बसपा से हैं। आप लोगों की जागरूकता अभियान चलाने की हिम्मत कैसे हुई।
विज्ञापन


इसके बाद मोबाइल छीन लिया। अभियान की वीडियो डिलीट कर दी। तोड़ने का भी प्रयास किया। उठाकर ले जाने की धमकी देकर छोड़ा। मामले में राहुल कुमार की तहरीर पर पार्षद पति नवाब सिंह के खिलाफ बलवा, मारपीट, जान से मारने की धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

नवाब सिंह मौर्य का कहना है कि वह संस्था का मैजिक शो देख रहे थे। इस दौरान संस्था की टीम से पूछा था कि मोहल्लों में सफाई नहीं हो रही है। नालों में सिल्ट भरी हुई है। जागरुकता के साथ सफाई पर भी जोर दिया जाए। इसके अलावा कुछ नहीं किया है। मारपीट और मोबाइल छीनने का आरोप गलत है। उनके पास इसके साक्ष्य भी उपलब्ध हैं। वह पुलिस को देंगे। डीसीपी सिटी विकास कुमार का कहना है कि मामले में साक्ष्यों के आधार पर विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें