फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलकोत्सव में दहेज के विवाद में हमला, कन्यापक्ष के नौ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह (आगरा)। सैफई (इटावा )के गांव भाली में बुधवार की रात तिलकोत्सव में दहेज पर बात बिगड़ गई। तिलक चढ़ाने गए चित्राहाट के कन्या पक्ष पर वर पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसमें दुल्हन के पिता-भाई समेत नौ लोग घायल हो गए। कन्या पक्ष ने शादी से भी इनकार कर दिया। पीड़ित ने पुलिस से दिए गए सामान वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

थाना चित्राहाट के गांव पई निवासी सुरेश नेे बताया कि उन्होंने बेटी खुशबू की शादी सैफई थाना क्षेत्र के गांव भाली निवासी अमृत सिंह के पुत्र रंजीत के साथ तय की थी। बुधवार की रात तिलक चढ़ाया था। तिलकोत्सव के बाद दहेज को लेकर के वर पक्ष से विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान वर पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया जिसमें सुरेश के अलावा रामस्वामी, रमन, पप्पू, घनश्याम, सुशील,सुदीप, विपिन, राजू आदि घायल हो गए। गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त कर दी गईं।
पीड़ित दुल्हन के पिता ने सैफई थाने में तहरीर दी है। उन्होंने पुलिस से तिलक में चढ़ाए गए 70 हजार रुपये, बाइक और अन्य सामान वापस दिलाने की मांग की है। कार्यवाहक थाना प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें