आगरा में कांग्रेस नेता हाजी जमील उद्दीन कुरैशी के घर पर शुक्रवार रात को कुछ बदमाशों ने हमला बोल दिया। उन्हें बचाने आए भतीजों को भी हमलावरों ने जमकर पीट दिया। लोगों ने हमलावारों पर फायरिंग का भी आरोप लगाया।
हालांकि पुलिस ने फायरिंग होने से इंकार किया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। वहीं हमले का आरोप किरायेदार पर है, जिससे पुराना विवाद चल रहा है।
एसएसपी ऑफिस के पीछे शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष हाजी जमील उद्दीन कुरैशी का घर है। उन्होंने बताया कि उनका कॉलेज की जमीन पर बनी दुकान के किरायेदार से विवाद चल रहा है। कोर्ट में मामला विचाराधीन हैं। अब निर्णय होने वाला है। इससे किरायेदार पक्ष नाराज है।