फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दावत में गए युवक पर हमला

Sun, 02 Nov 2025 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। दावत में शामिल होने गए युवक पर पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने हमला बोल दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला छोटा बाजार निवासी रजत जैन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि बीती रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे वह नगर में स्थित एक मैरिज होम से दावत खाकर लौट रहा था। तभी पुरानी रंजिश के चलते मोहल्ला पुरोहिताना निवासी नीरज मिश्रा, दिव्यांश मिश्रा, विशाल मिश्रा तथा सूर्यांश मिश्रा ने एक राय होकर उसे घेर लिया और गाली गलौज करते हुए उसके ऊपर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। लोगों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
लोगों ने उसके परिजन को सूचना देकर रात में ही उसे थाने लाए जहां से वह उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आरोपियों ने पूर्व में भी उसे मारने की कोशिश की थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें