फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर गई ममता: बेटे के साथ मां की हैवानियत, प्राइवेट पार्ट पर दिए जख्म, मासूम को आंखों से दिख रहा धुंधला

Wed, 24 Jun 2026 11:18 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

मामा ने बताया कि उनकी बहन की मृत्यु हो चुकी है। जीजा ने दूसरी शादी की है। सौतेली मां गर्भवती होने के बाद से उनके तीन वर्षीय भांजे को यातनाएं दे रही है। एसएन मेडिकल कॉलेज में उसे प्राइवेट पार्ट में कीड़े के काट लेने की जानकारी देकर भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
सौतेली मां पर बच्चे पर जुल्म करने के आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वह मात्र तीन साल का है, शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान हैं। प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट है। आसपास भी जख्म हैं, आंखों से धुंधला दिखने की शिकायत है। बच्चा इतना डरा है कि उसके साथ यह सब कैसे हुआ है, यह बता भी नहीं पा रहा है। मासूम आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। बच्चे के मामा ने जलेसर थाना पुलिस से शिकायत कर मासूम का मेडिकल परीक्षण कराने की मांग की है।

विज्ञापन

बच्चे को इमरजेंसी कराया भर्ती
जलेसर (एटा) निवासी दंपती ने अपने तीन वर्ष के मासूम को मंगलवार रात एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया है। बच्चे के प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट है। शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। बच्चे के मामा अवागढ़ में रहते हैं। उन्होंने मंगलवार को जलेसर थाने में शिकायत की है। सुबह वह एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे हैं। 

गर्भवती होने के बाद सौतेली मां दे रही यातनाएं
आरोप लगाया है कि उनकी बहन की मृत्यु हो चुकी है। जीजा ने दूसरी शादी की है। सौतेली मां गर्भवती होने के बाद से उनके तीन वर्षीय भांजे को यातनाएं दे रही है। एसएन मेडिकल कॉलेज में उसे प्राइवेट पार्ट में कीड़े के काट लेने की जानकारी देकर भर्ती कराया है। उनका आरोप है कि बच्चे को यातनाएं दी गई हैं। उसकी मेडिकल जांच कराने के लिए अधिकारियों से भी मांग की है।
विज्ञापन

वार्ड में भर्ती है बच्चा
बच्चा फिलहाल वार्ड में भर्ती है। उसका इलाज किया जा रहा है। मामले में शिकायतकर्ता से पुलिस से संपर्क करने को कहा गया है। पुलिस के द्वारा मांग करने पर जांच की जाएगी। - डॉ. प्रशांत गुप्ता, प्राचार्य एसएन मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें