फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाजपा विधायक के पाैत्र से मारपीट और फायरिंग, कार में रखे 65 हजार छीने; पुलिस ने नहीं दर्ज की एफआईआर

Wed, 24 Jun 2026 09:30 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में भाजपा विधायक के पाैत्र से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कार में रखे 65 हजार रुपये भी आरोपी ने छीन लिए।विधायक के पाैत्र पर फायरिंग भी की गई, जिसमें वह बाल-बाल बचे। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की। 
विज्ञापन
थाने में शिकायत करने पहुंचा पीड़ित। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहाबाद से भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा के पाैत्र के साथ ताजगंज क्षेत्र में मारपीट की गई। दो युवकों ने कार में दबोचने के बाद पिस्टल तान दी। कार में रखे 65 हजार रुपये छीन लिए। विधायक के पाैत्र ने बचने का प्रयास किया। इस पर एक आरोपी ने फायरिंग कर दी। वह किसी तरह बच गए। बाद में कार से भागकर जान बचाई। घटना के बाद भी आरोपी धमकी दे रहे हैं। इससे पीड़ित दहशत में हैं। उनका कहना है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। आपसी विवाद बताकर पल्ला झाड़ा जा रहा है।
विज्ञापन


http://

दया नगर, राजपुर चुंगी निवासी हर्ष वर्मा ने बताया कि उनका कोल्ड स्टोर और स्कूल है। वह 22 जून की रात 12:30 बजे वो दोस्त को उसके घर छोड़कर लाैट रहे थे। रास्ते में खाना खाने के लिए रुके थे। अनप्लग्ड कोर्टयार्ड आई लव आगरा के पास थे, तभी परिचित फतेहाबाद निवासी सोनू वर्मा का फोन आया। उसने मिलने की बात कही। वह उससे मिलने के लिए तैयार हो गया। आई लव आगरा पर वह काली गाड़ी (स्काॅर्पियो) में अपने साथी कलाल खेरिया निवासी धर्मेंद्र राजपूत के साथ मिल गया।
विज्ञापन


 

आरोप है कि सोनू अपनी गाड़ी से उतरकर उनकी गाड़ी में बैठ गया। इसके बाद शराब पिलाने की कहने लगा मगर हर्ष ने मना कर दिया। वो नशे में था। मना करने पर बहस करने लगा। इस दाैरान पिस्टल निकालकर धमकाना शुरू कर दिया। बाद में 500 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। उन्होंने बातचीत की वीडियो बना ली। मोबाइल देखकर सोनू ने अभद्रता शुरू कर दी। मोबाइल बंद करने का प्रयास किया।

 
विज्ञापन

तभी उसका साथी धर्मेंद्र भी वहां पहुंच गया। उसने पीछे से पकड़ लिया। इसी बीच सोनू ने कार में रखे 65,200 रुपये निकाल लिए। आरोप है कि गले की चेन और ब्रेसलेट भी छीनने की कोशिश करने लगे। इस पर वो कार से उतर आए। शोर मचा दिया। यह देखकर सोनू ने पिस्टल से फायर कर दिया। इसमें वो बाल-बाल बच गए। इसके बावजूद आरोपी नहीं माने। पीड़ित ने किसी तरह जान बचाई मगर आरोपी कॉल करके धमकी देते रहे। अपने चाचा को भी जानकारी दी। बाद में थाना ताजगंज पहुंचकर तहरीर दी है।

समझाैता हुआ, नहीं दी तहरीर : डीसीपी
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मामला आपसी विवाद का है। जिन लोगों पर आरोप लगाया था, वह परिचित हैं। विवाद के बाद दोनों में समझाैता हो गया। शिकायत भी नहीं दी गई है। उधर, विधायक छोटेलाल वर्मा का कहना है कि पाैत्र के साथ घटना की जानकारी नहीं है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें