फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ATM में ठगी का नया तरीका: किस तरह युवती के डेबिट कार्ड से उड़ाई रकम, ये समझ लें; आप भी हो सकते हैं शिकार

Fri, 01 May 2026 08:47 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

न्यू आगरा में एटीएम पर युवती को झांसा देकर ठगों ने उसका डेबिट कार्ड बदल लिया और खाते से 39 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एटीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के न्यू आगरा क्षेत्र के एटीएम में रुपये निकालने गई युवती का डेबिट कार्ड बदलकर ठगों ने खाते से 39 हजार रुपये निकाल लिए। बैंक से मैसेज आने पर युवती को पता चला। ठगों ने कैंसिल बटन न दबाने पर रुपये कटने का झांसा दिया था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कृष्णा कुंज, कालिंदीपुरम निवासी पिंकी ने बताया कि 12 अप्रैल को सुबह 11 बजे वह मऊ रोड स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में गई थी। तभी 24-25 वर्षीय युवक केबिन में घुस आया। उसने पिन नंबर देख लिया। उसके दो साथी एटीएम के बाहर खड़े थे। युवक के बाहर न निकलने पर वह बैलेंस चेक कर जाने लगीं। तभी अंदर खड़े युवक ने कहा कि आपने कैंसिल बटन नहीं दबाया है। उन्होंने दोबारा आकर डेबिट कार्ड लगाया और कैंसिल बटन दबा दिया।
 

आरोप है कि तभी बाहर खड़ा युवक भी अंदर आ गया और कहने लगा आपने ठीक से कैंसिल नहीं किया है। आपके कभी 100 तो कभी 50 रुपये खाते से कट जाएंगे। दोनों युवकों ने झांसे में लेकर किसी दूसरे अशोक कुमार के नाम से डेबिट कार्ड बदल दिया। तीनों बाइक पर बैठकर चले गए। कुछ देर बाद ही उनके पास खाते से रुपये कटने के मैसेज आने लगे। वह चंद कदम की दूरी पर दयालबाग पुलिस चौकी पहुंचीं तब तक आरोपी 39 हजार रुपये निकाल चुके थे। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की है। सीसीटीवी फुटेज से पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

अनजान व्यक्ति की न लें मदद
डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य सिंह ने बताया कि एटीएम में अगर कोई व्यक्ति पहले से केबिन में है तो उसे बाहर निकाल दें। बाहर नहीं जाता है तो शिकायत गार्ड से करें। अगर गार्ड भी नहीं है तो रुपये निकालने से बचें। किसी अनजान से मदद न लें। किसी तरह की धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 और 112 पर कॉल करें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें