कासगंज। सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत संचालित वृद्धावस्था पेंशन एवं किसान पेंशन के लाभार्थियों के खातों में धनराशि भेज दी गई है। लॉकडाउन के चलते पेंशन के रुपये निकालने के लिए लाभार्थियों को बैंकों तक ना जाना पड़े इसके लिए माइक्रो एटीएम से रुपये निकाल सकते हैं।
इसके लिए पोस्टमैन को एक फोन करने पर वह घर पर ही रुपये निकलवाने आ जाएगा। प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी शंकर लाल ने बताया कि लाभार्थियों के लिए हेल्पलाइन नंबर 155299 जारी किया गया हैं। हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने पर पोस्टमैन के माध्यम से पेंशन की धनराशि निकासी की सुविधा लाभार्थियों को उनके घर पर उपलब्ध कराई जाएगी। संवाद