फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशबाजी से अलग-अलग क्षेत्रों में आठ झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। दिवाली पर आतिशबाजी से अलग-अलग क्षेत्रों में चार बच्चों सहित आठ लोग झुलस गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

दिवाली पर आतिशबाजी चलाते समय शहर के मोहल्ला यादव नगर निवासी सुमित पुत्र नरेंद्र सिंह, वंशी गोहरा निवासी सूर्यांश पुत्र अनिल कुमार, नगला कीरत निवासी कृष्णा पुत्र रामानंदन, बहादुरपुर निवासी रामकुमार पुत्र महावीर सिंह झुलस गए। सभी को घायल हालत में परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
वहीं रविवार को दिन में आतिशबाजी चलाते समय एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव भूपतिपुर निवासी नितिन पुत्र बहोरन सिंह, नगला कीरत निवासी मानसी पुत्री दीपचंद, और पावरहाउस रोड निवासी अर्पित (3) पुत्र मुकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नितिन और अर्पित की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें