फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: फिल्म धुरंधर-2 में अतीक अहमद की कहानी, भड़क गए सपा नेता शिवपाल यादव; आगरा में मीडिया से कही ये बात

Sun, 22 Mar 2026 08:17 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

शंकराचार्य के अपमान के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भाजपा सनातन धर्म का सम्मान करने के बजाय उसका अपमान कर रही है। आरोप लगाया कि भाजपा केवल दिखावे की राजनीति कर रही है।
विज्ञापन
शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आगरा स्थित यमुनापार के शाहदरा में निजी हॉस्पिटल के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। शंकराचार्य के अपमान से लेकर गौशालाओं की बदहाली और फिल्म ‘धुरंधर-2’ को लेकर पूछे गए सवालों पर उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी।

विज्ञापन

भाजपा कर रही दिखावे की राजनीति
शंकराचार्य के अपमान के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भाजपा सनातन धर्म का सम्मान करने के बजाय उसका अपमान कर रही है। आरोप लगाया कि भाजपा केवल दिखावे की राजनीति कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर धार्मिक और सामाजिक मूल्यों की अनदेखी हो रही है।

गौशालाओं की हालत बेहद खराब 
गौशालाओं की स्थिति पर सवाल उठाते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि प्रदेश में गौशालाओं की हालत बेहद खराब है। सपा सरकार बनने पर गौसेवा को प्राथमिकता दी जाएगी और व्यवस्थाओं को सुधारा जाएगा।

किया बड़ा राजनीतिक एलान
उन्होंने एक बड़ा राजनीतिक एलान करते हुए कहा कि सपा सरकार आने पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के पैतृक स्थान बाह क्षेत्र को जिला बनाया जाएगा। ताकि क्षेत्र का समुचित विकास हो सके।
विज्ञापन

अतीक अहमद के पाकिस्तान से रिश्तों के सवाल पर भड़के शिवपाल
वहीं, ‘धुरंधर-2’ फिल्म में माफिया अतीक अहमद के पाकिस्तान से रिश्तों को लेकर पूछे गए सवाल पर शिवपाल यादव भड़क गए। उन्होंने मीडिया पर ही सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा का एजेंडा सेट करके आप लोगों को भेजा गया है। इस दौरान उन्होंने कुछ मीडिया कर्मियों को भाजपा का एजेंट तक बता दिया। शिवपाल यादव के इस दौरे और बयानों से आगरा की सियासत में हलचल तेज हो गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें