फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक्स : बालक में दामोदर, बालिका में लक्ष्मी कॉलेज विजेता

विज्ञापन
एथलेटिक्स प्रतियोगिता
विज्ञापन
आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में 69वीं अंडर-14, 17 व 19 वर्षीय बालक एवं बालिका माध्यमिक विद्यालयों की जनपदीय खेलकूद एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन हो गया। इस दो दिवसीय आयोजन में सर्वाधिक 90 अंक लेकर बालक वर्ग में दामोदर इंटर कॉलेज होलीपुरा, बाह और बालिका वर्ग में 118 अंक लेकर लक्ष्मी इंटर कॉलेज, करहरा ओवरऑल विजेता रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जनपद के 500 से अधिक बालक, बालिकाओं एवं खेल अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। अंडर-14 बालक वर्ग में व्यक्तिगत चैंपियन तेपेंद्र और प्रवीन कुमार रहे। अंडर-17 में गौरव, अंडर-19 में मानवेंद्र सिंह चैंपियन रहे।
अंडर-14 बालिका वर्ग में शिवानी और कविता, अंडर-17 में मंजेश और अनामिका, अंडर-19 में पायल राठौर चैंपियन रहीं। प्रतियोगिता का संचालन रीनेश मित्तल, दिग्विजय सिंह, केपी सिंह यादव, संजय नेहरू व चौ. हरपाल सिंह चाहर ने किया।
विज्ञापन


पुरस्कार वितरण जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर, डॉ. अनिल वशिष्ठ, डॉ. एसके सिंह, डॉ. अतुल जैन, प्रशांत सिंह, डाॅ. चतुर सिंह, बालकृष्ण कटारा, अनिल कुमार, इंटरनेशनल ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा और पंकज कश्यप ने विजेता टीमों और खिलाड़ियों को ट्राॅफी व पदक प्रदान किए।
विज्ञापन

एथलेटिक्स प्रतियोगिता के परिणाम.....
बालक वर्ग अंडर-14
80 मी. बाधा दौड़ में प्रथम-देव, द्वितीय-रोहित

200 मी दौड़ में प्रथम-तपेंद्र, द्वितीय-कृष्णा

400मी दौड़ में प्रथम-देव, द्वितीय-अंकित

लंबी कूद में प्रथम-प्रवीन कुमार, द्वितीय-तपेंद्र

ऊंची कूद में प्रथम-प्रवीन कुमार, द्वितीय-देवेश कुमार

तश्तरी फेंक में प्रथम-देवेश कुमार, द्वितीय-हिमांशु

बालक वर्ग अंडर-17

110 मी. बाधा दौड़ में प्रथम-यशवेंद्र सिंह, द्वितीय-दुर्गेश बघेल

200 मी. दौड़ में प्रथम-गौरव, द्वितीय-भूरा

400 मी. दौड़ में प्रथम-भूरा, द्वितीय-रितिक

1500 मी. दौड़ में प्रथम-अनिल यादव, द्वितीय-नितिन गुर्जर

3000 मी. दौड़ में प्रथम-नितिन गुर्जर, द्वितीय-अनिल यादव

5000 मी. वॉक में प्रथम-मनीष बघेल, द्वितीय-ऋषि

तश्तरी फेंक में प्रथम-अखिलेश सिंह, द्वितीय-भानु प्रताप

गोला फेंक में प्रथम-अखिलेश सिंह, द्वितीय-पृथ्वीराज सिंह

भाला फेंक में प्रथम-भानु प्रताप, द्वितीय-मोनू

लंबी कूद में प्रथम-कृष्णा, द्वितीय-गौरव

ऊंची कूद में प्रथम-शिवा, द्वितीय-नवीन

त्रिपद कूद में प्रथम-कृष्णा, द्वितीय-अमित

हैमर थ्रो में प्रथम-पृथ्वीराज सिंह, द्वितीय-मीनू उस्मानी

बालक वर्ग अंडर-19

110 मी. बाधा दौड़ में प्रथम-अनूप, द्वितीय-करन

1500 मी. दौड़ में प्रथम-मानवेंद्र सिंह, द्वितीय-हर्ष

3000 मी. दौड़ में प्रथम-मानवेंद्र सिंह, द्वितीय-कान्हा

5000 मी. वॉक में प्रथम-आदित्य, द्वितीय-मोहन कुमार

तश्तरी फेंक में प्रथम-आलोक, द्वितीय-अन्नू चाहर

हैमर थ्रो में प्रथम-अन्नू चाहर, द्वितीय-प्रियांशु चाहर

लंबी कूद में प्रथम-अन्नू, द्वितीय-अभिषेक सोलंकी

ऊंची कूद में प्रथम-विशाल, द्वितीय-शिवम

त्रिपद कूद में प्रथम-अन्नू, द्वितीय-दीपक
-

बालिका वर्ग अंडर-14

80 मी. बाधा दौड़ में प्रथम-कविता, द्वितीय-रिंकी

200 मी. दौड़ में प्रथम-शिवानी, द्वितीय-तान्या

400 मी. दौड़ में प्रथम-शिवानी, द्वितीय-साक्षी

ऊंची कूद में प्रथम-रिंकी, द्वितीय-राखी

बालिका वर्ग अंडर-17

100 मी. बाधा दौड़ में प्रथम-सिया, द्वितीय-श्रीजी

200 मी. दौड़ में प्रथम-मंजेश, द्वितीय-पूर्वा

1500 मी. दौड़ में प्रथम-अनामिका, द्वितीय-अंशिका

3000 मी. दौड़ में प्रथम-अनामिका, द्वितीय-सानिया

5000 मी. वॉक में प्रथम-कुमकुम, द्वितीय-चांदनी

हैमर थ्रो में प्रथम-सुनैना, द्वितीय-लक्ष्मी

ऊंची कूद में प्रथम-पूर्वा, द्वितीय-सानिया

त्रिपद कूद में प्रथम-पूर्वा, द्वितीय-श्रीजी

बालिका वर्ग अंडर-19

100 मी. बाधा दौड़ में प्रथम-रोहिणी, द्वितीय-ममता

200 मी. दौड़ में प्रथम-लवी, द्वितीय-पलक तोमर

400 मी. दौड़ में प्रथम-पायल राठौर, द्वितीय-भावना

1500 मी. दौड़ में प्रथम-पायल राठौर, द्वितीय-भावना

3000 मी. दौड़ में प्रथम-पायल राठौर, द्वितीय-भावना

5000 मी. वॉक में प्रथम-अंजली, द्वितीय-भूमि

त्रिपद कूद में प्रथम-लवी

हैमर थ्रो में प्रथम-प्रज्ञा, द्वितीय-ममता

भाला फेंक में प्रथम-भावना कुमारी, द्वितीय-शीतल

ऊंची कूद में प्रथम-अंजली, द्वितीय-भावना कुमारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें