फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हैदराबाद का टिकट पाने को एकलव्य स्टेडियम में पसीना बहा रहे एथलीट

विज्ञापन
जिला एथलेटिक्स मीट
विज्ञापन
आगरा। रफ्तार धीमी है तो क्या हुआ, हौसले आसमान छूने चाहिए। इसी जज्बे के साथ रविवार को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आगरा के 80 से अधिक एथलीटों ने जिला एथलेटिक्स मीट में अपना दमखम दिखाया।
विज्ञापन

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के तत्वावधान में 14 से 16 नवंबर को हैदराबाद के वोक्सेन विश्वविद्यालय में होने वाली 20वीं राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए यह चयन ट्रायल मील का पत्थर साबित हुआ है। अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग के इन मुकाबलों में दौड़ से लेकर भाला फेंक तक हर स्पर्धा में बच्चों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। एशियाई खेलों के पदक विजेता रतन सिंह भदौरिया और जिला संघ के अध्यक्ष एसवीएस राठौर की मौजूदगी ने इन नन्हे खिलाड़ियों का हौसला दोगुना कर दिया
। एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र सिंह ने कहा कि नीरज चोपड़ा जैसे धुरंधर भी ऐसी ही जिला स्पर्धाओं से निकलकर दुनिया में छाए हैं। संसाधनों के तमाम संघर्षों के बीच इन बच्चों का यह पसीना कल देश के लिए स्वर्ण पदक की नींव रखेगा।

जिला एथलेटिक्स मीट

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें